गिल ने आईपीएल 2022 का खिताबी छक्का मारने के बाद मनाया कोहली जैसा जश्न, वीडियो वायरल

गुजरात टाइटंस के ओपनर शुबमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में खिताबी छक्का मारने के बाद विराट कोहली जैसा जश्न मनाया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। गिल अपना हेलमेट उतारने के बाद दोनों हाथों को फैलाकर दहाड़ लगाते हुए दिखे। मैच में गिल ने 43 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए।

Load More