गिल ने की 3 मैच की वनडे सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी
भारतीय ओपनर शुबमन गिल ने 3-मैच की वनडे सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गिल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3-मैच की वनडे सीरीज़ में 360 रन बनाए और उन्होंने बाबर आज़म के रिकॉर्ड की बराबरी की। बाबर ने 2016 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 3-मैच की वनडे सीरीज़ में 360 रन बनाए थे।