गिल ने भारत में जड़ा अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक, झुककर स्वीकार किया अभिवादन
भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शुबमन गिल ने रविवार को भारत में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा। 23-वर्षीय गिल ने तिरुवनंतपुरम (केरल) में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 89 गेंदों पर शतक पूरा किया और झुककर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। गौरतलब है, गिल ने इससे पहले अपने 2 अंतर्राष्ट्रीय शतक भारत के बाहर जड़े थे।