गीतकार जावेद अख्तर ने 5 मिनट में लिखा था 'एक लड़की को देखा तो' गाना: फराह खान
फिल्ममेकर फराह खान ने 'रेडियो नशा' से बातचीत में कहा है कि गीतकार जावेद अख्तर ने 'एक लड़की को देखा तो' के बोल 5 मिनट में लिखे थे जिसके संगीत को दिवंगत संगीतकार आरडी बर्मन ने 5 सेकेंड में तैयार किया था। फराह ने आगे कहा, "सबसे अच्छी चीजें इस तरह ही बनाई जाती हैं। बर्मन मेरी आत्मा में हैं।"