गीतकार जावेद अख्तर ने शायर मुनव्वर राना के जनाज़े को दिया कंधा

लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने सोमवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में शायर मुनव्वर राना के जनाज़े को कंधा दिया। उन्होंने कहा, "शायरी और उर्दू का यह एक बड़ा नुकसान है...उनकी कमी हमेशा खलेगी...उनकी शायरी प्रेरक है, उनके लिखने का अपना अंदाज़ था।" गौरतलब है, लंबे समय से बीमार चल रहे 71-वर्षीय मुनव्वर का रविवार को निधन हो गया था।

Load More