गुंडे पालते हैं संजीव बालियान: यूपी में बीजेपी प्रत्याशी को लेकर पार्टी नेता संगीत सोम
केंद्रीय राज्यमंत्री व मुज़फ्फरनगर (यूपी) लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान को लेकर बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा है कि बालियान गुंडे पालते हैं और लोगों को गाली देते हैं। 'बालियान से नाराज़गी है' सवाल पर उन्होंने कहा, "संजीव का स्तर मेरे से बात करने का नहीं है।" इसपर बालियान ने कहा कि वह व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाते।