गुजरात एचसी ने कहा- पीएम की डिग्री की जानकारी ज़रूरी नहीं; केजरीवाल पर लगाया फाइन

गुजरात हाईकोर्ट ने कहा है कि पीएमओ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की ज़रूरत नहीं है। हाईकोर्ट ने इसकी मांग करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ₹25,000 का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने केंद्रीय सूचना आयोग का वह निर्देश रद्द कर दिया जिसमें पीएमओ व विश्वविद्यालयों से विवरण देने को कहा गया था।

Load More