गुजरात की 24-वर्षीय लड़की ने तय तारीख से पहले खुद से की शादी; तस्वीरें कीं शेयर
एक बीजेपी नेता द्वारा किसी भी मंदिर में शादी की अनुमति नहीं दिए जाने की घोषणा के बाद गुजरात की क्षमा बिंदु नामक लड़की ने तय तारीख से पहले खुद से शादी कर ली है। पहले 24-वर्षीय क्षमा ने 11 जून को शादी करने की घोषणा की थी। क्षमा ने शादी और हल्दी की रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं।