गुजरात की जीत विश्वास और विकास की जीत है: जयवीर शेरगिल
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बीच पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि यह विश्वास और विकास की जीत है। उन्होंने कहा, "गुजरात में बीजेपी ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी।" गौरतलब है कि 182 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी करीब 150 सीटों पर आगे चल रही है।