गुजरात की नई सरकार में शामिल इकलौती महिला मंत्री भानुबेन बाबरीया कौन हैं?
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली नई सरकार में भानुबेन मनोहरभाई बाबरीया इकलौती महिला मंत्री हैं। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजकोट ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ा था और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी 'आप' उम्मीदवार वशरामभाई सागठीया को 48,494 मतों के अंतर से हराया। इससे पहले वह इसी सीट से 2007 और 2012 में भी विधायक रह चुकी हैं।