गुजरात के 17 में से 4 मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले, 16 मंत्री हैं करोड़पति
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में नवगठित बीजेपी सरकार के 17 में से 4 मंत्रियों (हर्ष सांघवी, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल व पुरुषोत्तम सोलंकी) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 16 मंत्री करोड़पति हैं। बकौल एडीआर, बलवंत सिंह राजपूत सर्वाधिक ₹372.65 करोड़ की संपत्ति वाले मंत्री है।