गुजरात के 560 मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं: विधानसभा में राज्य सरकार
गुजरात सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि 31 दिसंबर 2022 तक राज्य के 560 मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद थे। राज्य सरकार ने बताया कि इनमें से करीब आधे (274) मछुआरों को पाकिस्तान ने पिछले 2 साल में पकड़ा है। राज्य सरकार के मुताबिक, 193 मछुआरों को 2021 में जबकि 81 को 2022 में पकड़ा गया था।