गुजरात के 'आप' अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस ने करीब 3 घंटे की हिरासत के बाद छोड़ा
गुजरात के 'आप' अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने करीब 3 घंटे की हिरासत के बाद छोड़ दिया है। इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के दफ्तर से हिरासत में लिया गया था। इटालिया के रिहा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "गुजरात के लोगों के...दबाव के चलते...इटालिया को छोड़ना पड़ा...गुजरात के लोगों की जीत हुई।"