गुजरात के कांग्रेस विधायक भगवान बारड ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले गिर सोमनाथ ज़िले की तलाला विधानसभा सीट से विधायक भगवान बारड कांग्रेस से इस्तीफा देकर बुधवार को अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। इससे पहले, मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता व विधायक मोहन सिंह राठवा भी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।