गुजरात के कांग्रेस विधायक हर्षद रीबडीया ने दिया इस्तीफा, कहा- कांग्रेस दिशाहीन पार्टी है
गुजरात के कांग्रेस विधायक और पाटीदार नेता हर्षद रीबडीया ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह जूनागढ़ ज़िले की वीसावदर सीट से विधायक थे। रीबडीया ने कहा, "कांग्रेस दिशाहीन पार्टी है...चुनाव गुजरात में होने हैं और 'भारत जोड़ो यात्रा' दक्षिण भारत में निकाली जा रही है।"