गुजरात के गांधीनगर में पुराने सचिवालय की इमारत में लगी आग, फाइलें व फर्नीचर जले

गुजरात के गांधीनगर स्थित पुराने सचिवालय की इमारत में शुक्रवार को आग लग गई जिसमें ग्रामीण विकास विभाग की फाइलें और फर्नीचर जल गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Load More