गुजरात के जूनागढ़ में 2 मंज़िला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार को 2 मंज़िला इमारत ढह गई जिससे उसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंची हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बचाव दल व स्थानीय लोग फंसे हुए लोगों को तलाशने और मलबा हटाते दिख रहे हैं।