गुजरात के तट पर चक्रवात बिपरजॉय के लैंडफॉल की प्रक्रिया हुई शुरू

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि गुजरात के समुद्र तट पर चक्रवात बिपरजॉय के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। बकौल विभाग, फिलहाल हवा की स्पीड 60-80 किलोमीटर/घंटा है। इससे पहले गुजरात सरकार ने कच्छ समेत 8 तटीय ज़िलों से तकरीबन 1 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।

Load More