गुजरात के दाहोद में बीजेपी नेता के बेटे द्वारा कब्ज़ा किए गए बूथ पर दोबारा होगा मतदान

दाहोद (गुजरात) लोकसभा सीट के एक पोलिंग बूथ पर 11 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। इस पोलिंग बूथ पर कथित तौर पर एक बीजेपी नेता के बेटे ने कब्ज़ा कर लिया था जिसे फर्ज़ी वोटिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में दाहोद से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रभाबेन तावियाड ने दोबारा मतदान कराने की मांग की थी।

Load More