गुजरात के नए डीजीपी नियुक्त किए गए 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास सहाय
आईपीएस अधिकारी विकास सहाय को गुजरात का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले मौजूदा डीजीपी आशीष भाटिया के सेवानिवृत्त होने के बाद सहाय को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया था। बिहार के रहने वाले 58 वर्षीय विकास सहाय ने इतिहास में स्नातक किया है।