गुजरात के मंत्री राघवजी पटेल को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, हालत स्थिर

गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल (65) को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद राजकोट के सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। न्यूरोसर्जन डॉ. संजय तिलाला ने बताया, "उन्हें (राघवजी) रविवार सुबह हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।" राघवजी के पास कई अन्य विभागों का भी प्रभार है।

Load More