गुजरात के मेहसाणा में पिछले एक महीने में खसरा के 91 संदिग्ध मामले मिले: स्वास्थ्य अधिकारी
मेहसाणा (गुजरात) के कुछ हिस्सों में पिछले एक महीने में खसरा के 91 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। मेहसाणा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विनोद पटेल ने बताया कि संदिग्ध मामलों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं और उपचार व निवारक उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कोविड-19 के कारण खसरे के खिलाफ टीकाकरण धीमी हुई है।"