गुजरात के राजकोट में एक छोटे बांध का नाम पीएम की दिवंगत मां 'हीराबा' के नाम पर रखा गया
राजकोट (गुजरात) के बाहरी इलाके में बन रहे एक छोटे बांध का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन के नाम पर रखा गया है। इसे बनवाने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा, "यह बांध हीराबेन की याद में बनाया जा रहा है। इससे लोगों को भी अपने प्रियजनों के निधन के बाद कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी।"