बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी को गुजरात के लोगों को 'ठग' कहने के मामले में कोर्ट ने भेजा समन
अहमदाबाद (गुजरात) की एक अदालत ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को गुजरात के लोगों को 'ठग' कहने के मामले में समन भेजा है। कोर्ट ने तेजस्वी को 22 सितंबर को पेश होने को कहा है। गौरतलब है, तेजस्वी यादव ने कहा था कि आज के हालात में देखा जाए तो देश में सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं।