गुजरात के वडोदरा में केमिकल फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, उठा आग का गुबार; सामने आईं तस्वीरें
वडोदरा (गुजरात) स्थित दीपक नाइट्राइट कंपनी में एक बड़ा धमाका हुआ जिसके बाद वहां आग लग गई। आग बुझाने के लिए कई दमकल वाहन पहुंच गए हैं। कंपनी ने कहा, "हम स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं...हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा...हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" आग के कारण कितने लोग हताहत हुए, इस बारे में अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।