गुजरात के विसावदर से 'आप' विधायक भायाणी सोमवार को वापस बीजेपी में होंगे शामिल: खबर
बकौल रिपोर्ट्स, गुजरात विधानसभा के विसावदर सीट से 'आप' के नवनियुक्त विधायक भूपत भायाणी सोमवार को बीजेपी में शामिल होंगे। भायाणी चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर 'आप' में शामिल हुए थे और उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हर्षद रिबाडिया को 6904 वोटों से हराया। सोमवार को गांधीनगर में विधायक दाल के नेता भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।