गुजरात के शख्स ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को डिज़ाइन करने का किया दावा, पुलिस कर रही जांच
सूरत (गुजरात) के मितुल त्रिवेदी नामक शख्स ने कथित तौर पर दावा किया है कि उन्होंने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को डिज़ाइन किया था। मितुल ने नासा में काम करने का दावा करते हुए साक्षात्कारों में कहा कि उन्होंने मॉड्यूल में बदलाव किए जिसके बाद वह चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर सका। बकौल पुलिस, मितुल अपने दावे साबित नहीं कर पाए।