गुजरात के सीएम ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। पटेल ने कहा, "यह हमारे लिए भावुक क्षण है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देश में नए कालचक्र के उद्भव का उद्घोष है...और आगामी 1,000 वर्षों के लिए राम राज्य की स्थापना का संकल्प है।"

Load More