गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से मिले रणबीर कपूर, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और अन्य ऐक्टर्स
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की रणबीर कपूर, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, करण जौहर, आयुष्मान खुराना और अन्य हस्तियों के साथ एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। गौरतलब है कि अहमदाबाद में एक अवॉर्ड शो के लिए कई ऐक्टर और ऐक्ट्रेस अहमदाबाद आए हुए हैं। इस अवॉर्ड शो के लिए तेजस्वी प्रकाश भी अहमदाबाद पहुंची हैं।