गुजरात के हीरा व्यापारी की 9 वर्षीय बेटी बनीं साध्वी, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ली दीक्षा
सूरत (गुजरात) में एक हीरा व्यापारी की देवांशी नामक 9 वर्षीय बेटी साध्वी बन गई हैं और उन्होंने जैन मुनि आचार्य विजय कीर्तियशसूरी व सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दीक्षा ग्रहण की। टीओआई के मुताबिक, दीक्षा लेने से पहले देवांशी ने जैन भिक्षुओं के साथ 600 किलोमीटर से ज़्यादा की पदयात्रा की। देवांशी की एक छोटी बहन भी है।