गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2024 में दर्ज की अपनी पहली जीत, आरसीबी को 19 रनों से हराया
गुजरात जायंट्स ने बुधवार को आरसीबी को 19 रनों से हराकर डब्ल्यूपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। गुजरात जायंट्स ने कप्तान बेथ मूनी के 51 गेंदों पर नाबाद 85 रनों की मदद से 20 ओवरों में 199/5 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में आरसीबी 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी।