गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल ऑक्शन से पहले अपना लोगो किया लॉन्च, शेयर की तस्वीर
विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की फ्रैंचाइज़ी गुजरात जायंट्स ने खिलाड़ियों की नीलामी से एक दिन पहले अपना लोगो लॉन्च किया है। गुजरात जायंट्स ने तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, "एशियाई शेरनी दहाड़ते हुए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। एशियाई शेर सिर्फ गिर नैशनल पार्क (गुजरात) में पाए जाते हैं और यह राज्य का प्रतीक है।"