गुजरात जायंट्स ने पहले डब्ल्यूपीएल के लिए अपनी जर्सी का किया अनावरण
अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स ने पहली बार आयोजित हो रहे विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए अपनी जर्सी का अनावरण किया है। गुजरात जायंट्स ने ट्वीट किया, "यह शानदार जर्सी हमारी शेरनियों के जुनून और उत्साह को दर्शाती है जो पहले सीज़न में अपना 100% देने के लिए तैयार हैं।" डब्ल्यूपीएल की शुरुआत 4 मार्च से होगी।