गुजरात टाइटंस के केन विलियमसन हुए आईपीएल 2023 से बाहर
आईपीएल 2023 से गुजरात टाइटंस के 32 वर्षीय बल्लेबाज़ केन विलियमसन बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीज़न के ओपनिंग मैच में बाउंड्री लाइन के पास कैच लेने की कोशिश के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। विलियमसन की जगह मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए साई सुदर्शन ने 22 रन बनाए थे।