गुजरात टाइटंस के साथ मतभेदों के बीच मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं हार्दिक: रिपोर्ट
बीसीसीआई के एक सूत्र ने 'टीओआई' को बताया कि गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस (एमआई) में वापसी को लेकर बातचीत चल रही है। सूत्र ने कहा, "जीटी मैनेजमेंट और हार्दिक के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं।" बकौल रिपोर्ट, आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद से हार्दिक संभावित वापसी के लिए एमआई के संपर्क में हैं।