गुजरात टाइटंस के सुदर्शन बने आईपीएल 2022 में हिट विकेट आउट होने वाले पहले खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन शुक्रवार को आईपीएल 2022 में हिट विकेट आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मुंबई इंडियंस के ऑल-राउंडर कायरन पोलार्ड ने एक धीमी बाउंसर डाली थी जिसे पुल करने की कोशिश में सुदर्शन चूक गए। इसके बाद सुदर्शन ने अपना संतुलन खो दिया और और उनका बल्ला स्टंप्स से जा टकराया।

Load More