गुजरात टाइटंस ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण, शेयर कीं तस्वीरें
मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल-2023 के लिए गुरुवार को अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। जर्सी में गुजरात टाइटंस के लोगो के ऊपर एक सितारा दर्शाया गया है। फ्रैंचाइज़ी ने ट्वीट किया, "हमें गर्व है कि हमारी जर्सी पर एक सितारा है! कुछ बदलाव के साथ हमारी लोकप्रिय जर्सी आपके सामने है...जो जीत के प्रति हमारा जुनून दर्शाती है।"