गुजरात टाइटंस ने जेसन रॉय की जगह अफगानिस्तान के गुरबाज़ को टीम में किया शामिल
आईपीएल 2022 की 2 नई टीमों में शामिल गुजरात टाइटंस ने इंग्लिश बल्लेबाज़ जेसन रॉय के टूर्नामेंट से हटने के बाद उनकी जगह अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ को साइन किया है। गौरतलब है, नीलामी में गुजरात टाइटंस द्वारा ₹2 करोड़ में खरीदे गए जेसन रॉय ने बायो-बबल की थकान के कारण आईपीएल 2022 से नाम वापस ले लिया था।