गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी पहली जर्सी का किया अनावरण, शेयर की तस्वीर
आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी पहली जर्सी का अनावरण किया। कार्यक्रम में फ्रैंचाइज़ी के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी, मुख्य कोच आशीष नेहरा, कप्तान हार्दिक पांड्या औऱ बीसीसीआई सचिव जय शाह शामिल हुए। आईपीएल में गुजरात टाइटंस अपना पहला मैच 28 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी।