गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने के बाद शुभमन गिल को बनाया नया कप्तान
गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को ऑल-कैश डील के तहत मुंबई इंडियंस को ट्रेड करने के बाद शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है। शुभमन गिल 2022 में गुजरात टाइटंस के पहले सीज़न में टीम से जुड़े थे। हार्दिक पंड्या को विदाई देते हुए गुजरात टाइटंस ने लिखा, "आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।"