गुजरात पहुंचे पीएम मोदी अपने स्कूल के दिनों के शिक्षक से मिले, रिजिजू ने शेयर की तस्वीर

कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए शुक्रवार को गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवसारी में अपने स्कूल के दिनों के एक शिक्षक से मुलाकात की। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने दोनों की मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, "पिक्चर ऑफ द डे।"

Load More