गुजरात बोर्ड के 10वीं के टॉपर्स में शामिल छात्रा की रिज़ल्ट के 4 दिन बाद हुई मौत, हुआ देहदान
गुजरात बोर्ड में 10वीं कक्षा में 99.7 पर्सेंटाइल लाकर टॉपर्स में शामिल हुई राजकोट की 16 वर्षीय हीर की बुधवार को रिज़ल्ट आने के 4 दिन बाद मौत हो गई। हीर को करीब 1 माह पहले ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हीर के परिजन ने उसका देहदान कर दिया है।