गुजरात में 10-14 मार्च के बीच प्रस्तावित डिफेंस एक्सपो 2022 हुआ स्थगित

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया है कि गांधीनगर (गुजरात) में 10 से 14 मार्च के बीच प्रस्तावित डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा, "डिफेंस एक्सपो के प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों के कारण इसे स्थगित किया गया। नई तारीखों के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा।"

Load More