गुजरात में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक स्कूल के 9 छात्रों को मिले 99.99% अंक
गुजरात बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जिसमें साइंस स्ट्रीम में 82.45% छात्र पास हुए हैं। राजकोट के ढोलकिया स्कूल के 9 छात्रों ने 99.99% अंक हासिल किया है। इस साल करीब 4.6 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें से करीब 1.1 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम के थे।