गुजरात में 9 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हुई हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
बोटाद (गुजरात) में पुलिस ने 9 वर्षीय एक बच्ची की रेप के बाद हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में रेप की पुष्टि हुई है और आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि बच्ची का शव बीते रविवार को रात करीब 11 बजे मिला था।