अंतरिक्ष से गुजरात में गिरे धातु के रहस्यमयी गोले, तस्वीरें सामने आईं
गुजरात के आणंद ज़िले में चार अलग-अलग जगहों पर धातु के रहस्यमयी गोले अंतरिक्ष से गिरे हैं। स्थानीय लोग कथित तौर पर तेज़ आवाज़ सुनकर भूकंप की आशंका में अपने घरों से बाहर निकल गए। पुलिस के अनुसार, ये वस्तुएं किसी उपग्रह का टुकड़ा मानी जा रही हैं और गोलों को फॉरेंसिक साइंस लैब में भेज दिया गया है।