गुजरात में अरेस्ट हुआ पाकिस्तानी जासूस, 1999 में आया था भारत
गुजरात एटीएस ने 1999 में भारत आए पाकिस्तानी जासूस को आनंद ज़िले से गिरफ्तार किया है जिसे बाद में भारतीय नागरिकता मिल गई थी। गुजरात एटीएस के एसपी ओम प्रकाश जाट ने बताया कि उसने भारतीय नंबर से वॉट्सऐप ऐक्टिव किया जो पाकिस्तान में सक्रिय है और इसके ज़रिए भारतीय सैनिकों व उनके परिवारों को निशाना बनाया जा रहा था।