गुजरात में अस्पताल की अलमारी में मृत मिली महिला, बेड के नीचे पड़ी थी मां की लाश
अहमदाबाद (गुजरात) पुलिस ने बताया है कि भूलाभाई पार्क के पास एक अस्पताल में एक मां और उसकी बेटी के शव मिले हैं। 30-वर्षीय बेटी का शव अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर की अलमारी में मिलने के बाद उसकी मां का शव बेड के नीचे मिला है। इस मामले में अस्पताल के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है।