गुजरात में 'आप' की सरकार बनी तो हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि अगर गुजरात में 'आप' की सरकार बनती है तो प्रत्येक परिवार को हर महीने 300-यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। बकौल केजरीवाल, राज्य में दिसंबर-2021 तक के पुराने बकाया बिजली बिल माफ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी गांवों और शहरों में 24 घंटे बिजली मिलेगी।