गुजरात में एक घर के बेडरूम में आग लगने से दंपति व उनके 8 वर्षीय बेटे की मौत
अहमदाबाद (गुजरात) में सोमवार सुबह एक घर के बेडरूम में आग लगने से दंपति व उनके आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। दमकल के अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बकौल अधिकारी, संभव है कि कमरे को गर्म रखने के लिए आग जलाई गई थी और आग भड़कने पर परिवार फंस गया।